फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a villager missing for four days was found floating in the river

Bahraich News: चार दिन से लापता ग्रामीण का नदी में उतराता मिला शव

Tue, 27 May 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 27 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager missing for four days was found floating in the river
खैरीघाट क्षेत्र में ग्रामीण का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन।
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत बेलामकन निवासी हरदेव (52) चार दिन पूर्व घर से बेटी के घर नानपारा जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान रविवार शाम हरदेव का शव घर से लगभग तीन किमी दूर सरयू नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनोंं में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खैरीघाट क्षेत्र के बेलामकन निवासी खेलावन ने आरोप लगाते हुए बताया कि 22 मई को उनके बड़े भाई हरदेव बेटी के घर जगदीश नगर नानपारा जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। बेटी ने बताया कि हरदेव उसके यहां भी नहीं थे। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। इसके बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान रविवार शाम घर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर सरयू नदी में उनका शव उतराता मिला। खेलावन ने आरोप लगाते हुए बताया कि खोजबीन के दौरान पता चला कि नानपारा में उनका किसी के साथ विवाद हुआ था। इससे पूरी संभावना है कि हरदेव की हत्या कर उनका शव नदी में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed