{"_id":"6877ff2684c212615101ce3d","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-from-a-noose-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133699-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
Thu, 17 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
फातिमा की फाइल फोटो।
शिवपुर (बहराइच)। मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी किशोरी फहीमा (13) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता वसीम ने फहीमा के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, फहीमा की मौसी ने सौतेली मां पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नानपारा के मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी फातिमा लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। फातिमा की मौसी फरजाना ने बताया कि साल 2015 में फातिमा की मां की एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पिता वसीम ने दूसरी शादी कर ली। फरजाना ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सौतेली मां फातिमा व उनकी बहनों को प्रताड़ित करती थी। आए दिन बेटियों की अपनी सौतेली मां से तकरार होती थी। मंगलवार को भी सौतेली मां ने फातिमा के साथ झगड़ा किया था। आरोप लगाया कि सौतेली मां ने ही फातिमा की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची है।
कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजन सौतेली मां के डाटने पर छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं, मृतका की मौसी ने सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।