फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a boy missing for three days was found floating in a pond

Bahraich News: तालाब में उतराता मिला तीन दिन से लापता बालक का शव

Sat, 05 Jul 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The body of a boy missing for three days was found floating in a pond
रूपईडीहा (बहराइच)। तीन दिन से लापता चल रहे सांईगांव निवासी बालक का शव शुक्रवार की सुबह गांव के पास तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रुपईडीहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांईगांव निवासी समीर (07) तीन दिन गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने रुपईडीहा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस भी परिजनों के साथ समीर की तलाश कर रही थी। इस दौरान शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने समीर का शव गांव के पास ही एक तालाब में उतराते देखा। शव मिलने की सूचना से समीर के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि बालक के लापता होने की सूचना दर्ज कर तीन दिन से उसकी तलाश की जा रही थी। प्रथमदृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed