फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The accused were not arrested, the youth climbed the electricity tower.

Bahraich News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, बिजली टॉवर पर चढ़ा युवक

Sun, 10 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The accused were not arrested, the youth climbed the electricity tower.
रिसिया क्षेत्र के शेखापुर गांव में बिजली के टॉवर पर चढ़ा युवक।      -संवाद
रिसिया। भैंसहा ग्राम पंचायत के मजरा शेखापुर में शनिवार सुबह एक युवक 132 केवीए विद्युत टॉवर पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। युवक का आरोप था कि मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा। इस दौरान करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन



रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया लाल दीक्षित ने बताया कि करीब दो माह पूर्व बकाया रुपये मांगने को लेकर तीर्थराम विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा और केवल कुमार यादव के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में तीर्थराम विश्वकर्मा की ओर से महेश, केवल कुमार, सुशील समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे नाराज होकर अरुण विश्वकर्मा शनिवार सुबह गांव के पास आलादीन के खेत में लगे 132 केवीए विद्युत टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।



पुलिस ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता आलोक तिवारी को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाने के बाद युवक को नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके दो घंटे बाद अरुण विश्वकर्मा टॉवर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed