फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   terrors can spread Panic on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर दहशत फैला सकते हैं आतंकी

Tue, 24 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
terrors can spread Panic on Republic Day
सीमा पर गश्त करते एसएसबी जवान - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मौके पर नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाकर आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसकर दहशत फैला सकते हैं। खुफिया एजेंसियों की इस सूचना के बाद सीमावर्ती सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस कल है। सभी लोग इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में खलल डालने के लिए सीमा पार बैठे राष्ट्र विरोधी तत्वों ने भी मंसूबे पाल रखे हैं। इसकी भनक हाल ही में सीमा सुरक्षा में तैनात खुफिया एजेंसियों को लगी थी। इस पर खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने शासन को ब्योरा सौंपा था।
विज्ञापन


एजेंसियों की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने नेपाल की खुली सीमा से सटे सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत बहराइच में भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा, नवाबगंज, मोतीपुर, मुर्तिहा, सुजौली थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से आने और जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ-साथ सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने भी गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एसएसबी की ओर से सीमा की पल-पल की गतिविधियां कैद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे रुपईडीहा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाए गए हैं।

नो-मेंस लैंड के निकट पेड़ों पर लगे यह कैमरे पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इस मामले में एसपी सालिगराम वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा क्षेत्र के अलावा जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर खास नजर रखी जा रही है। 

एसपी ने बताया कि जिले का पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सा जंगल व नदी से आच्छादित है। संबंधित थानों के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि सीमा से सटे जंगल व नदी के इलाकों में 24 घंटे गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। 


एसएसबी रुपईडीहा बार्डर आउट पोस्ट पर एसएसबी के जवान आने-जाने वालों की तलाशी तो ले ही रहे हैं, साथ ही सीमा क्षेत्र में सघन कांबिंग भी कर रहे हैं। कमांडेंट गजराज सिंह व सहायक सेनानायक अशोक कुमार ओला की अगुवाई में मंगलवार को पूरे दिन इंडो-नेपाल सीमा पर कांबिंग अभियान चला। डॉग स्क्वॉयड के साथ जवानों ने क्षेत्र में जांच-पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed