फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   temprature reached 48 degrees in Shravasti

श्रावस्ती में 48 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 04 Jun 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Sun, 04 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
temprature reached 48 degrees in Shravasti
गर्मी ने क‌िया बेहाल - फोटो : amar ujala
तराई का श्रावस्ती जिला चार जून को विगत पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा। यहां दोपहर को सर्वाधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कृषि विभाग की मानें तो पांच वर्षों में यह चार जून सर्वाधिक गर्म रहा। गर्म हवा के थपेड़ों से दिनभर लोग झुलसते रहे। 
विज्ञापन


तराई में मौसम का पारा अचानक रविवार को सातवें आसमान पर चढ़ गया। कृषि विभाग द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष का चार जून पांच वर्षों में सबसे गर्म दिन रहा। कृषि विभाग ने दोपहर बारह बजे 48 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन


यदि विगत पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह आंकड़ा 2015 में 45 डिग्री सेल्सियस के बाद सर्वाधिक गर्म दिन रहा। जिसके चलते दिन भर आम लोगों में बेचैनी रही। गर्म हवा के थपेड़ों से दिनभर लोग झुलसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की आवाजाही के कारण जहां लोगों को घर के अंदर बाहर का चक्कर लगाना पड़ा। वहीं बिजली की मौजूदगी भी कोई खास बचत नहीं कर सकी। अचानक तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कनौजिया ने बताया कि चार जून 2017 पांच वर्षों के आंकड़ों के हिसाब से सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को यह आंकड़ा 48 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। 

बाक्स में-
पांच वर्ष में चार जून का तापमान 
वर्ष -        तापमान            
2012 -  45 डिग्री सेल्सियस
2013 -  34.5 डिग्री सेल्सियस      
2014 -  42.6 डिग्री सेल्सियस
2015 -  45 डिग्री सेल्सियस
2016 -  38 डिग्री सेल्सियस
2017 -  48 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed