{"_id":"6adbb45c89fa65eeb007364e","slug":"blue-defeated-red-in-the-kdc-cricket-tournament-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159094-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: केडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू ने रेड टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: केडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू ने रेड टीम को हराया
Sat, 24 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) मैदान पर केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-14 चैंपियंस लीग के दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में केडीसी ब्लू ने केडीसी रेड को सात विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले केडीसी ब्लू के कप्तान कृष्णा यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी केडीसी ब्लू ने शानदार प्रदर्शन किया। जिससे केडीसी रेड की पूरी टीम 22 ओवरों में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रेड टीम से रुद्रांश शुक्ला ने 27 और अजीत सिंह पटेल ने 12 रन बनाए, जबकि ब्लू टीम की ओर से ऋषभ यादव और कृष्णा यादव ने तीन-तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ब्लू ने 20वें ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। कप्तान कृष्णा यादव ने नाबाद 39 रन और सफल सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। केडीसी रेड की तरफ से दीपांश पांडेय, शिवांश पांडेय और रुद्रांश शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया। मैच में आशुतोष कैराती और प्रदीप गुप्ता ने अंपायर तथा सूरज तिवारी ने स्कोरर की भूमिका निभाई।