फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Temples were demolished to erase Indian culture

भारतीय संस्कृति को मिटाने के लिए तोड़े गए थे मंदिर

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Temples were demolished to erase Indian culture
बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में प्रेसवर्ता करते महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अखिल भारतीय साधु परिषद के प्रवक्ता व अनंत श्री विभूषित जीवनदीप पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर (जूना अखाड़ा) स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने शहर के श्री सिद्धनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को मिटाने के लिए धर्म विरोधियों ने देश के विभिन्न मंदिरों को तोड़ा था।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया की 20 फीसदी आबादी भारत में रहती है, जबकि यहां संसाधन सिर्फ दो प्रतिशत हैं। ऐसे में देश को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री को जनसंख्या कानून लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून लागू करने में जितनी देर होगी, उतना ही देश को नुकसान होगा। महामंडलेश्वर ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए समान नागरिक कानून को भी लागू किया जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रधानमंत्री से मांग की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक के नाम पर जो तुष्टिकरण हो रहा है, उसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक उसे कहते हैं जो समाज अपनी जमीन, राज्य से निर्वासित किया गया हो और उसे अधिकार से वंचित किया गया हो। देश में सिर्फ तिब्बती, फारसी व काश्मीरी ब्राह्मण ही अल्पसंख्यक की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को मिटाने के लिए धर्म विरोधियों ने सूर्य मंदिर, भगवान श्रीराम जन्मभूमि, श्री कृष्ण जन्मभूमि समेत हजारों मंदिरों को तोड़ा था। इससे पहले महामंडलेश्वर ने श्री सिद्धनाथ मंदिर में पूजन अर्चन भी किया। इस मौके पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रवि गिरि जी महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed