{"_id":"5edd129d8ebc3e90586e75ff","slug":"temple-and-mosque-will-open-from-today-bahraich-news-lko5249107168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे मंदिर व मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे मंदिर व मस्जिद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। देश में फैले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बंद किए मंदिर व मजिस्द के दरवाजे आज खोले जाएंगे। 73 दिन के लंबे लॉकडाउन के बाद आठ जून को भक्तों के लिए धार्मिक स्थलों के द्वार खुलेंगे। धार्मिक स्थलों को खोलने के आदेश से जिले में उत्साह देखने को मिला।
धर्म गुरुओं ने मंदिर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने पर पूरा जोर दिया। लंबे समय से लोगों को इसका इंतजार था। अब आदेश जारी होने के बाद लोग यहां पर घंटा-घड़ियाल और आरती के साथ मस्जिदों व चर्च में भी लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
मौलाना कारी जुबेर अहमद कासमी ने बताया कि कोरोना से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। सरकार के नियमों का पालन कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाएगा। मस्जिद में आने वाले नमाजी को गेट पर ही हैंडवॉश की व्यवस्था कराई जाएगी। सभी लोगों से मास्क पहनकर आने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर सिद्वनाथ मंदिर रविगिरी जी महराज ने बताया कि धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय सराहनीय है। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराए जाएगा। मंदिर में पांच लोग एक बार में अंदर प्रवेश हो सकेंगे। बिना मूर्ति को स्पर्श कर दूर से प्रणाम कर आशीर्वाद लेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हर मंदिर में कराया जाए। हॉटस्पॉट खत्म होने के बाद सिद्वनाथ मंदिर का भी द्वार खोला जाएगा।
वहीं हेड ग्रंथी ज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अनलॉक-1 में धार्मिक स्थल खोलने का निर्णय सरकार ने किया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए कोरोना से बचाव के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बिना मास्क के गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर ही सैनिटाइजर, साबुन रखवा दिया जाएगा, जिससे श्रद्धालु अपने हाथ को धुलकर सैनिटाइज कर सकें। सरकार के नियमों का पालन कराया जाएगा।