फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Temperature down in lowland

तराई में लुढ़का पारा, पछुआ ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 13 Jan 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Temperature down in lowland
ठंड ने ‌क‌िया परेशान - फोटो : अमर उजाला
तराई में ठंडक कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। शुक्रवार को धूप तो निकली लेकिन ठिठुरन और गलन से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। रात में पारा लुढ़क कर 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज पछुआ हवा चलने से ठिठुरन व गलन और बढ़ी है।
विज्ञापन


ऐसे में मजदूरी पेशा लोगों को रात के वक्त काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। तराई में मौसम का मिजाज लोगों को बेहाल किए हुए है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार सुबह एक बार फिर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे तक कोहरा और धुंध छाई रही।
विज्ञापन


धूप निकली पर ठिठुरन और गलन से निजात नहीं मिली। गर्म कपड़ों में लिपट घर से निकले लोगों को भी ठंड ने परेशान किया। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह के मुताबिक बर्फीली पछुआ हवा से मौसम बेरुखा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। रात में 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली पछुवा हवा चल रही जिससे मौसम में सुधार नहीं हो पा रहा है। दो दिन तक अभी मौसम में उतार चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed