{"_id":"67b8d6a6952b9eb86a042831","slug":"teenagers-body-found-in-the-field-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-127070-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किशोर का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किशोर का शव खेत में मिला
Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत तपेसिपाह निवासी किशोर शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत गया। कई घंटे बीतने के बाद भी घर वापस न आने पर जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उसका शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। फोरेसिंक व थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा गुलामपुरवा निवासी धनीराम का 15 वर्षीय पुत्र लवकुश यादव शुक्रवार सुबह छह बजे नित्यक्रिया के लिए खेत गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार के लोगों ने घाघरा नदी के तट और खेतों में तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से 300 मीटर की दूरी पर किशोर का शव पड़ा मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर सपा विधायक आनंद यादव ने गांव पहुंचकर परिवार को ढाढ़स बंधाया। मौत से परिजन बदहवास हैं। थानाध्यक्ष ब्रजराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद