फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager who went to Rapti river to retrieve buffalo drowns, search continues

Bahraich News: भैंस निकालने राप्ती नदी में गई किशोरी डूबी, तलाश जारी

Fri, 05 Apr 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to Rapti river to retrieve buffalo drowns, search continues
इकौना (श्रावस्ती)। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मध्य नगर निवासी एक किशोरी बुधवार राप्ती नदी के सिसवारा के पास भैंस चराने गई थी। जहां से देर शाम लौटते समय उसकी भैंस पानी में चली गई। जिसे निकालने वह नदी में उतरी और पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मध्य नगर निवासी प्रीति तिवारी (13) पुत्री विद्याराम तिवारी बुधवार गांव के बच्चों के साथ पास के सिसवारा स्थित राप्ती नदी के किनारे भैंस चराने गई थी। जहां से शाम को लौटते समय भैंस पानी पीने नदी में चली गई। जिसे बाहर निकलने की कोशिश में प्रीति भी पानी में उतर गई और पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। भिनगा कोतवाली पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed