{"_id":"656a2aec87a41e163702c194","slug":"teenager-murder-accused-out-of-reach-of-police-bahraich-news-c-98-1-slko1013-6906-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किशोरी हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किशोरी हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर
विज्ञापन
विशेश्वरगंज(बहराइच)। 14 साल की किशोरी के अपहरण के बाद उसकी संदिग्ध हालत में मौत मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। मृतका के पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग निकली है। अब पुलिस ने मुकदमे में अपहरण के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई है। वहीं इस वारदात के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। कार्रवाई में ढिलाई बरतने को लेकर पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है।
थाना क्षेत्र के कांधभारी के मजरा लोनियन पुरवा में बुधवार शाम एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बाग में फंदे से लटकती लाश मिली थी। किशोरी को बीती सोमवार सुबह गांव का ही रहने वाला शिवा अपने तीन अन्य साथियों के साथ अगवा कर ले गया था। मृतका की मां ने शिवा समेत चार लोगों के खिलाफ बेटी का अपहरण व हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने अपहरण का केस तो दर्ज किया था, लेकिन हत्या की धारा नहीं लगाई थी। शुक्रवार को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने इसमें आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा चारों आरोपियों के खिलाफ बढ़ा दी है।
इस मामले के आरोपी शिवा, ओमप्रकाश, मोधने, धक्कड़ी अभी तक पुलिस पकड़ में नहीं आ सके हैं। मृतका की मां का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी की पिटाई करने के बाद उसे मार डाला। इसके बाद शव को फंदे से बाग में लटका दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपियों की चल रही तलाश
थानाध्यक्ष सूरज कुमार राना ने बताया कि आरोपी घर से फरार हो गए हैं, उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। एसओ ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग निकला है। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों से परेशान होकर किशोरी ने खुदखुशी की है। इसके चलते दोषियों के खिलाफ अपहरण के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने की कार्रवाई की जा रही है।