{"_id":"5e7a2f478ebc3e76d45271dc","slug":"teenager-drowned-in-ghaghra-bahraich-news-lko515154623","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
बहराइच के जरवल में घाघरा नदी में नहाने के दौरान हुए हादसे के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। नासिरगंज स्थित घाघरा नदी में लगभग 15 लोग मंगलवार को स्नान करने पहुंचे। सभी तेज बहाव में डूबने लगे। एक किशोर की मौत हो गई। उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक युवक लापता है। 13 लोगों ने तैरकर जान बचायी। एसडीएम व सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से नदी के तट पर कोहराम मच गया।
जरवलरोड थाना अंतर्गत नासिरगंज के निकट घाघरा नदी बहती है। घाघरा नदी में मंगलवार को कटरा उत्तरी, मदरसा टोला, नासिरगंज के लगभग 15 लोग स्नान करने पहुंचे। स्नान करने के दौरान तेज धारा में सभी डूबने लगे। नदी के तट पर चीख-पुकार मचने लगी। तेज बहाव के बीच ही इरशाद पुत्र रफी अंसारी, शादाब पुत्र महफूजुर्रहमान, बिलाल पुत्र मैनुद्दीन समेत 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए। जरवल नगर के मोहल्ला कटरा उत्तरी निवासी अजीम (17) पुत्र कलीम और रफी (22) पुत्र नबी अहमद निवासी मोहल्ला मदरसा टोला बीच धारा में बह गए।
युवकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद सेे अजीम के शव को पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। रफी पानी में लापता है। इरशाद और शादाब ने बताया कि 20 से 25 लोग एक साथ नदी में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
कुछ लोग तैरकर बाहर निकले। घटना की सूचना पर सीओ डॉ. जंगबहादुर यादव व एसडीएम बाबूराम, इंस्पेक्टर बृजेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। लापता युवक की तलाश में गोताखोरों को शव बरामद करने के निर्देश दिए। नदी के तट पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।