फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager dies after coming into contact with HT line.

Bahraich News: एचटी लाइन की चपेट में आए किशोर ने तोड़ा दम

Mon, 27 Jul 2026 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after coming into contact with HT line.
आतिफ। 
बौंडी। ग्राम पंचायत कटहा स्थित अटल उपवन के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे किशोर की मौत हो गई है। गडे़रियनपुरवा निवासी आतिफ (15) रविवार शाम बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान वह खेल-खेल में एक पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ से सटकर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा इतना भीषण था कि उसका बांया पैर शरीर से अलग होकर पेड़ पर लटक गया, जबकि उसका धड़ नीचे गिर गया।
विज्ञापन


परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में कैसरगंज के पास देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed