{"_id":"6a10ad5fbae6a5f806071e22","slug":"teenage-girl-attacked-by-leopard-rescued-by-villagers-brave-girl-fought-alone-for-five-minutes-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-149921-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किशोरी पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाया, पांच मिनट अकेली लड़ी बहादुर बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किशोरी पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाया, पांच मिनट अकेली लड़ी बहादुर बिटिया
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल रुचि देवी।
- फोटो : तेंदुए के हमले में घायल रुचि देवी।
नानपारा। कोड़री बितनिया गांव में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में घास काटने गई किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बहादुर बिटिया पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रही। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किशोरी की जान बचाई। हमले में घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी रुचि देवी (15) शुक्रवार सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में घास काट रही थी, तभी वहां छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। घबराई किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और हाथ में मौजूद डंडे से तेंदुए पर वार करते हुए खुद को बचाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुए ने किशोरी को जमीन पर गिराकर दबोचने की कोशिश की, लेकिन रुचि लगातार उससे भिड़ी रही। इस बीच आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। सभी ने लाठियां पटकते हुए हांका लगाना शुरू किया तो तेंदुआ किशोरी को छोड़कर गन्ने के खेत घुस गया।
हमले में किशोरी की पीठ और पैर में गंभीर जख्म आ गए। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नानपारा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि इलाके में तेंदुए का मूवमेंट है। गांव के निकट पिंजरा लगा हुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हमले के निशानों और पंजों के चिह्नों आधार पर जांच शुरू की है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।