{"_id":"60e1ed748ebc3ee13d6b4bd3","slug":"teams-formed-for-the-disclosure-of-robbery-and-theft-bahraich-news-lko5854663110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती व चोरीकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती व चोरीकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर व कोतवाली नगर में हुई डकैती व चोरीकांड की घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मोतीपुर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। दो लोग भागते हुए दिखाई पड़ रहे है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं नगर कोतवाली पुलिस दिनभर सीसीटीवी फुटेज की तलाश में जुटी रही, लेकिन अभी कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के जरही रोड निवासी व्यवसायी जमाल अहमद के घर में डकैतों ने घुसकर असलहे के बल पर जेवरात व नगदी समेत एक लाख 70 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की जानकारी मिलने पर नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और बारीकि से हर बिंदु पर जांच की। सीओ ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम को लखीमपुर खीरी जनपद में भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। जिसमें दो लोग सामान ले जाते हुए दिखाई पड़े हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ला निवासी नईमउद्दीन के घर को भी चोरों ने निशाना बनाकर लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। साथ में लाइसेंसी रिवाल्वर भी उठा ले गए। शहर में हुई चोरी की वारदात को खोलने के लिए एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज, एसएसआई श्रीप्रकाश त्रिपाठी व एसआई कमल शंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की हैं। रविवार को टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। एएसपी नगर ने बताया कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।