फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Team reached Nawabganj, given medicine to 80 patients

नवाबगंज पहुंची टीम, 80 मरीजों को दी दवा

Mon, 14 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Team reached Nawabganj, given medicine to 80 patients
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे में संक्रामक रोग फैल गए है, जिसकी चपेट में आकर सात लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। इनमें तीन मरीज केजीएमयम लखनऊ रेफर कर दिए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और 80 मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं, लेकिन अभी तक फाॅिगंग नहीं की गई है। सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत नवाबगंज कस्बे में संक्रामक रोग फैल गए हैं, जिसकी चपेट में आकर कस्बे के लोग डेंगू, मलेरिया, बुखार व टायफायड से पीड़ित हैं। लेकिन मांग के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बा नहीं पहुंच रही थी, जिससे सात लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए। इनमें तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार के अंक में समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक नवाबगंज के संक्रामक रोग नियंत्रण की टीम ने डेंगू व बुखार प्रभावित मोहल्लों का दौरा कर पीड़ित मरीजों की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ितों को दवाइयां वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में सुपरवाइजर सत्तार खान व महिला सुपरवाइजर सुषमा पांडेय के साथ बीएचडब्ल्यू के बीके तिवारी, शरत चंद्र मिश्रा ने कस्बा नवाबगंज के प्रभावित बुखार व डेंगू से प्रभावित मोहल्लों में स्थित कन्या पाठशाला में एक शिविर लगाकर जांच की। कस्बे के 80 लोगों को एंटीबायोटिक व पैरासिटामोल दवाइयां वितरित की। टीम ने प्रभावित मोहल्लों में जाकर मरीजों की जानकारी ली।

इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सिर्फ खानापूर्ति के लिए एक-एक दिन की गोली एंटीबायोटिक व पैरासीटामॉल वितरित की है। यह सिर्फ खानापूर्ति है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवाबगंज में सोमवार को मरीजों की जांच कर सभी को एक ही दवा वितरित की। किसी भी मरीज की जांच नहीं की, जिससे पता चल सके कि किसे किस बीमारी की दवा देनी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed