फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Team of doctors reached village, gave medicine to 42 patients

गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम, 42 मरीजों को दी दवा

Thu, 06 Feb 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Team of doctors reached village, gave medicine to 42 patients
बहराइच के जरवल के तपेसिपाह में खसरे से बीमार लोगों का इलाज करती चिकित्सकों की टीम। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। विकास खंड जरवल के तपेसिपाह गांव के मजरा बावन कुटिया में खसरा फैल गया है। गांव में खसरे की चपेट में आकर मासूम और बड़े समेत 20 लोग बीमार हैं। सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को सीएचसी के चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। चिकित्सकों ने गांव में 42 मरीजोें की जांच कर दवा दी। साथ ही ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के टिप्स बताए।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा बावन कुटिया में खसरा फैला हुआ है। खसरे की चपेट में आकर गांव निवासी सोनू (12), गोविंद (10), अरविंद (5), अंकित (8), विकास (13), रिंकू (11), सुनील (12), अखिलेश (11), जगतराम (35), सुनील कुमार (13), पूजा (13), उर्मिर्ला देवी (35), काजल (2) और संदीप (7) समेत 20 से अधिक लोग बीमार हैँ।
विज्ञापन

इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह को हुई। सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को सीएचसी मुस्तफाबाद के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने डॉ. अनुराग अवस्थी, किरण देवी, शिवकुमार, सन्नू सिंह, संगिनी, राखी देवी, आशा विमला कुमारी के साथ टीम गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने गांव के 42 लोगों की जांच कर दवा दी। साथ ही लोगों को खसरे से बचाव के टिप्स सुझाए। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता अपनाने पर बल दिया। बीमारी होने पर चिकित्सकों को सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed