{"_id":"5d7541ce8ebc3e015d44b7f7","slug":"teachers-oppose-prerna-app-bahraich-news-lko480584269","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने प्रेरणा एप का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने प्रेरणा एप का किया विरोध
विज्ञापन
बहराइच। मिहींपुरवा, नवाबगंज और शिवपुर विकास खंड के शिक्षक रविवार को नानपारा विधायक से मिलने पहुंचे। विधायक को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने समस्या के निराकरण की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि प्रेरणा एप लागू न किया जाए। इसके साथ ही शिक्षकों ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण समेत अन्य समस्याएं रखीं।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मिहींपुरवा, शिवपुर व नवाबगंज के पदाधिकारियों ने रविवार को विधायक नानपारा माधुरी वर्मा को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षकों ने प्रेरणा एप न लागू करने, अंतर जनपदीय स्थानांतरण करने, पदोन्नति प्रक्रिया संपादित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की बात कही है। विकास खंड मिहींपुरवा का प्रतिनिधित्व ब्लॉक अध्यक्ष सगीर अंसारी ने किया।
विज्ञापन
शिवपुर का प्रतिनिधित्व पंकज वर्मा व नवाबगंज से संयोजक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने शिक्षकों का नेतृत्व किया। इस मौके पर मिहींपुरवा के मंत्री चंद्रेश कुमार राजभर, गजेंद्र भारती, सैयद इमरान, शिवपुर मंत्री योगेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर भारती, एसपी सिंह, अजय वर्मा, राजीव गुप्ता, विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।