{"_id":"c2b78a061d6e0e2236ef3d7142d53fd4","slug":"teacher-learned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजनों ने सीखीं शिक्षण की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजनों ने सीखीं शिक्षण की बारीकियां
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक संसाधन केंद्र मिहींपुरवा पर आयोजित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत
विज्ञापन
शिक्षक-शिक्षिकाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो
गया। इस दौरान प्रतिभागियों को पठन कौशल, विकास और सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन आदि के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक राम कुमार सैनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के संज्ञानात्मक पक्ष के साथ साथ उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पक्षों जैसे अभिव्यक्ति, सहभागिता, सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता, विश्लेषण क्षमता, समस्या समाधान तथा भाषा के विभिन्न कौशलों जैसे मौखिक भाषा विकास, ध्वनि की पहचान, पठन क्षमता का विकास करना है।
सह समन्वयक मधु चौधरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में न्याय पंचायत मिहींपुरवा, लौकाही, कारीकोट, आंबा, विश्वनाथ गांव के प्राथमिक विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केयर इंडिया के अकादमिक समन्वयक मृणाल मिश्र ने प्रतिभागियों को बालगीत, कविताओं व रोचक गतिविधियों का अभ्यास कराया।