फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Target to increase voting by 8 to 10 percent in elections

Bahraich News: चुनाव में आठ से 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने का लक्ष्य

Sat, 06 Apr 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Target to increase voting by 8 to 10 percent in elections
मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम सहित लिया जाएगा जन सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनाव में कभी 60 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान नहीं हुआ। वहीं विगत चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत मात्र 57.87 ही रहा। जिसे बढ़ाने के लिए प्रशासन इस बार पूरी कोशिश कर रहा है। इसमें स्वीप कार्यक्रम के साथ ही जन सहयोग भी लिया जा रहा है। स्वयं डीएम सबसे कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता चौपाल आयोजित कर लोगों को मतदान करने व मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिला रही है।

इस बारे में डीएम कृतिका शर्मा का कहना है कि इस बार हमारा प्रयास होगा कि जिले में आठ से 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाया जाए। जिले में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदान प्रतिशत की स्थित ठीक है। जिले के ज्यादातर लोग महानगरों में रहते हैं। जो स्थानीय निकाय में तो घर आते हैं, लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए नहीं आते। ऐसे लोगों के लिए गांव गांव बुलावा टीम का गठन किया गया है। जो घर से बाहर रह रहे लोगों को फोन कर 25 मई से पूर्व घर आकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही कोटेदार व ग्राम प्रधान के माध्यम से भी उन्हें फोन कर घर बुलाया जा रहा है। आगामी दिनों ईद का पर्व मनाने लोग वापस घर लौटेंगे। जिन्हें मतदान करने के बाद ही वापस जाने दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान व कोटेदार को उनके घरवालों को समझाने के लिए कहा गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत गांवों में मै स्वयं, सीडीओ व एडीएम मतदाता जागरूकता चौपाल आयोजित कर लोगों से मतदान करने व लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिला रहे हैं। इसके साथ ही स्वयं सेवी संगठनों, शिक्षकों, छात्र छात्राओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed