फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Take care of sanitization in distribution of kits to flood victims

बाढ़ पीड़ितों को किट वितरण में सैनिटाइजेशन का रखेें ध्यान

Thu, 27 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Take care of sanitization in distribution of kits to flood victims
बहराइच। शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव, पंचायती राज राकेश कुमार ने नान कोविड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद तथा नान कोविड 50 शैय्या मैटर्निटी विंग कैसरगंज का गुरुवार को निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने बाढ़ राहत की समीक्षा करते हुए बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट वितरित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी राकेश कुमार को बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी, कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने बताया कि तहसील अन्तर्गत वर्तमान में 33 राजस्व गॉव 25423 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट तथा 1690 लोगों को तारपोलीन शीट उपलब्ध करायी जा चुकी है। तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित 33 ग्रामों में 44 नाव उपलब्ध है। अभी तक राहत के लिए 27 लाख 18 हजार 100 रुपये पीड़ितों के खातों में भेजी जा चुकी है। नोडल अधिकारी ने एसडीएम कैसरगंज को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री किट उपलब्ध करायें।
विज्ञापन

वितरण स्थल पर साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रखा जाय। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाय। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद के निरीक्षण के दौरान केन्द्र अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने बताया कि केन्द्र अंतर्गत अब तक 75 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले पाये गये है, जिसमें से 4 मरीज सक्रिय हैं। इसी प्रकार नान-कोविड 50 शैय्या मैटर्निटी विंग कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. एनके सिंह द्वारा बताया गया कि, केंद्र अन्तर्गत कुल 66 व्यक्ति संक्रमित पाये गये थे जिसमें से 27 की रिपोर्ट निगेटिव पाये जाने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। नोडल् अधिकारी ने निर्देश दिया कि अपने को सुरक्षित रखते हुए पीपीई किट पहनकर ही हास्पिटल में प्रवेश करें। प्रतिदिन परिसर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइज करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed