{"_id":"65f88005b0078e6f2b08e73b","slug":"surveillance-started-through-cctv-barriers-installed-on-nepal-border-bahraich-news-c-13-1-lko1042-656513-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल सीमा पर लगाए बैरियर सीसीटीवी से निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल सीमा पर लगाए बैरियर सीसीटीवी से निगरानी शुरू
Mon, 18 Mar 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा में वाहनों की जांच करते पुलिस व एसएसबी जवान। स्रोत-पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट हुआ पुलिस प्रशासन
सभी बैरियरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, मतगणना तक रहेंगे सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन अब अलर्ट मोड में आ गया है। जिले की अंतरराष्ट्रीय व अंतरजनपदीय सीमाओं पर 39 बैरियर स्थापित कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू की गई है। साथ ही बैरियरों पर तीसरी आंख से भी नजर रखी जा रही है। नेपाल सीमा के आसपास पड़ने वाले इलाके में पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है।
लोकसभा क्षेत्र बहराइच के लिए 13 मई तो कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए 20 मई को मतदान होगा। वहीं चार जून को मतगणना की जाएगी। इसको लेकर जहां एक ओर विभिन्न राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने में जुट गए हैं तो वहीं सकुशल चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी अंतरजनपदीय मार्गों लखनऊ, बलरामपुर, गोंडा, लखीमपुर, श्रावस्ती, सीतापुर समेत 26 स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं।
साथ ही भारत-नेपाल के बीच स्थित लगभग 100 किलोमीटर की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 13 स्थानों पर बैरियर स्थापित किए गए हैं। जिन पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर सघन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ, शराब व अपराधियों की होगी धरपकड़
लोकसभा चुनाव को लेकर बनाए गए सभी 39 बैरियरों से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसमें चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से ले जाए जाने वाले रुपयों, शराब, मादक पदार्थ आदि की जांच की जा रही है। साथ ही चुनाव में अराजकता फैलाने के लिए जिले में प्रवेश करने वाले अपराधी किस्म के लोगों पर भी नजर है।
पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स कर रही गश्त
रिसिया/तेजवापुर। सकुशल चुनाव संपन्न करवाने के लिए कई पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियां जिले में पहुंच गई हैं और लगातार पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रही हैं। सोमवार को बौंडी थाना प्रभारी अंजनी राय ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ खैरा बाजार में कस्बे का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर उनकी सुरक्षा परखी। रिसिया में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ जवानों ने क्षेत्र में बाइक से गश्त की। साथ ही मतदाताओं को सुरक्षा का एहसास करवाया।
हिस्ट्रीशीटरों की खंगाली जा रही कुंडली
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए पुलिस टीमें थाना वार हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली भी खंगाल रही है। सोमवार को बौंडी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर मुडकट्टी निवासी नसीम उर्फ भुर्री, फिरोज, रज्जब, ननकऊ व चका निवासी अता उल्लाह के घर पहुंचे।
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैयारियां पूरी
शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियों कर ली गई है। अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी है। साथ ही पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स भ्रमण कर रही है। किसी भी प्रकार की अराजकता करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -वृंदा शुक्ला, एसपी