फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Supporters welcomed former chief minister

पूर्व मुख्यमंत्री का सपाइयों ने किया स्वागत

Sun, 17 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Supporters welcomed former chief minister
कैसरगंज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। श्रावस्ती मेें कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निकले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कैसरगंज मेें कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बहराइच शहर में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हाजी रेहान आढ़ती ने भी सपा अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद मेें कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर रविवार को प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह लखनऊ से श्रावस्ती जनपद के लिए रवाना हुए। कैसरगंज मेें दोपहर मेें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का हुजूम तहसील गेट पर एकत्रित हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। सपा अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और सभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपने-अपने क्षेत्र मेें अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके बाद श्रावस्ती जनपद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर फिरोज अख्तर, अवनीश सिंह, सतीश यादव, राजकुमार यादव, विद्याराम यादव, मनीष यादव आदि मौजूद रहे। उधर बहराइच शहर से गुजरने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन हाजी रेहान आढ़ती ने लखनऊ रोड स्थित पूर्व विधायक केके ओझा के कार्यालय के सामने फूल और मालाओं से पूर्व सीएम अखिलेश यादव का स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed