फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Supply of 60 villages disrupted due to burning of 33 KV power line

Bahraich News: 33 केवी विद्युत लाइन जलने से 60 गांवों की आपूर्ति ठप

Mon, 14 Oct 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 14 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Supply of 60 villages disrupted due to burning of 33 KV power line
- धौरहरा से आ रही 33 केवी विद्युत लाइन में गिरजापुरी बैराज के पास हुआ ब्लास्ट
विज्ञापन

छह लाख की आबादी बिजली पानी को लेकर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जनपद लखीमुपर के धौरहरा बिजली उपकेंद्र से आ रही 33 केवी बिजली लाइन रविवार को ओवरलोडिंग से ब्लास्ट हो गई। जिससे सुजौली थाना क्षेत्र के 60 गांवों की बिजली गुल हो गई। विभाग की मानें तो बाधित हुई बिजली आपूर्ति सोमवार की शाम तक दुरुस्त होगी। ऐसे में इन 60 गांवों करीब छह लाख की आबादी को दो दिनों तक बिजली पानी को लेकर परेशान होना पड़ेगा।
थाना सुजौली स्थित कैलाशपुरी बिजली उपकेंद्र को पड़ोसी जनपद लखीमपुर के धौरहरा बिजली उपकेंद्र से 33 केवी विद्युत लाइन के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। कैलाशपुरी से थाना क्षेत्र के 60 गांवों की करीब छह लाख लोगों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार की सुबह नौ बजे ओवरलोडिंग से गिराजपुरी बैराज के पास से गुजरी 33 केवी विद्युत लाइन ब्लास्ट हो गई। इसके बाद 60 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर व्यवस्था कर दूसरी केबिल के माध्यम से विद्युत आपूर्ति संचालित कराने की कोशिश की गई, लेकिन व्यवस्था कारगार साबित नहीं हुई और दूसरी केबिल भी ब्लास्ट हो गई। विभाग के टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जनपद मुख्यालय से केबल ज्वांटर मंगाया जा रहा है। ऐसे में सोमवार को केबल ज्वाइंटर आने के बाद देर शाम तक ही आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed