फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Suhagin women will keep anhydrous fast for long life of husband

पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखेंगी सुहागिन महिलाएं

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Suhagin women will keep anhydrous fast for long life of husband
बहराइच। कजरी तीज पर्व पर सुहाग की लंबी आयु के लिए सुहागिनें निर्जल व्रत रखेंगी। युवतियां अच्छे वर व परिवार की सुख समृद्वि के लिए व्रत रखेंगी। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं। देर शाम तक बाजारों में महिलाओं ने खरीदारी भी की। मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाएगा। मंदिर व प्रशासन ने कोविड-19 के चलते घर में रहकर पूजन-अर्चन करने की अपील की है।
विज्ञापन

कजरी तीज का पर्व आज है। जिले मं पर्व को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भी करवाचौथ जैसा पर्व होता है। इसमें भी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व परिवार के सुख समृद्वि के लिए कामना करती हैं। इसमें सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जल व्रत रखती हैं। शाम को चांद को अर्घ्य देकर अपने पति का पैर छूती हैं। दूसरे दिन सुबह ही वह खाना व पानी को ग्रहण करती हैं। व्रत को पूरा रखने के लिए महिलाएं काफी तैयारी भी करती हैं। व्रत की शाम में महिलाएं दुल्हन की तरह सजकर ही पूजन-अर्चन करती हैं। पुराणों के अनुसार भगवान शिवशंकर व माता पार्वती का इसी दिन विवाह हुआ था। तभी से यह व्रत शुरू हुआ है। मान्यता है कि मांगी हुई मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा पूरा ख्याल
कजरी तीज पर्व पर भगवान शिव की आराधना करने आने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेसिंंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सभी से अपील की गई है कि सब लोग घर पर ही रहकर पूजन-अर्चन व जलाभिषेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविगिरी जी महराज, महामंडलेश्वर सिद्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed