{"_id":"6946ef00684d83218806f1d7","slug":"sugarcane-farmers-allege-extortion-bahraich-news-c-98-1-slko1009-141548-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गन्ना किसानों ने लगाया वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गन्ना किसानों ने लगाया वसूली का आरोप
Sun, 21 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर। गन्ना किसानों के शोषण की लगातार मिल रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ल ने शनिवार को लालपुर गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले तौल कांटे की जांच की और कई ट्रॉलियों की तौल स्वयं कराकर सत्यापन किया।
जांच के दौरान कांटा बाबू के पास केवल अधिकार पत्र पाया गया, जबकि तौल लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने कांटा बाबू से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना तौल के बाद उनसे अवैध रूप से 200 रुपये वसूले जा रहे हैं।
इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों के बयान दर्ज किए और बलरामपुर शुगर मिल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या अनियमितता पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर विभाग की ओर से फ्लेक्स लगाए गए हैं, जिन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर अंकित हैं। किसानों ने गन्ना परची और तौल व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी रखी, जिस पर उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।