फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sugar mills take care of farmers' interests

चीनी मिलें किसानों का हितों का ध्यान रखें

Fri, 22 Nov 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills take care of farmers' interests
जरवलरोड चीनी मिल में पेराई सत्र का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। जरवलरोड में स्थित आईपीएल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर डोंगे में गन्ना डाला। इसके बाद पेराई सत्र शुरू हुआ। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मिलों के सहयोग से ही किसान समृद्धशाली होते हैं।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत जरवलरोड में स्थित आईपीएल चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने हवन-पूजन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पेराई सत्र की शुरुआत की। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि चीनी मिल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को समृद्धिशाली बनाने में भी शुगर मिल का अहम योगदान रहता है। सहकारिता मंत्री ने आईपीएल शुगर मिल के प्रबंधन से भी आह्वान किया कि वह क्षेत्र के किसानों की उम्मीद के मुताबिक गन्ने का बीज वितरित करवाने के साथ उसकी बोआई करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस पेराई सत्र में 30 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। मिल में नयी टरबाइन मशीन लग जाने से चीनी मिल अपनी पूर्ण क्षमता के हिसाब से पेराई करेगी। सहकारिता मंत्री ने मिल गेट पर पहुंची पहली बैलगाड़ी के कृषक अजय कुमार सिंह निवासी पकड़ी व ग्राम अतरौलिया निवासी सिद्धेश्वरदत्त शुक्ल के गन्ने की तौल कर किसान को चादर व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया।

इस मौके पर आईपीएल चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ठाट सिंह राणा, सीपी सिंह, दीपक कुमार, गन्ना किसान सर्वज्ञ कुमार शुक्ला, केके सिंह, हरिनाम यादव, शिव कुमार यादव, शेष नारायण यादव, बाबा सिंह, भाजपा विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, सुबेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed