फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students stopped Traffic

लखनऊ मार्ग पर छात्रों ने लगाया जाम

Mon, 08 Aug 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की मांग जोर पकड़ने के साथ ही छात्र धरना-प्रदर्शन करने लगे हैं। सोमवार को किसान पीजी कॉलेज के छात्रों ने महाविद्यालय के सामने लखनऊ-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। छात्र चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने छात्रों को समझाकर शांत किया। जाम-प्रदर्शन के चलते एक घंटे तक हाइवे पर आवागमन बाधित रहा। शासन के निर्देश के बावजूद महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को लेकर सक्रिय नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले महाविद्यालय के सामने लखनऊ-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रनेता शैलेष सिंह, रविकांत और परिषद के अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह की अगुवाई में छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र सड़क पर बैठ गए और कहा कि शासन के आदेश के बावजूद महाविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रहा है।


ऐसे में छात्र नेतृत्व भटकने को मजबूर है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित नहीं होंगी तब तक आंदोलन बंद नहीं किया जाएगा। छात्रों ंके प्रदर्शन के चलते लखनऊ-बहराइच मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed