फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students and teachers pledged for cleanliness

छात्रों व शिक्षकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Thu, 08 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students and teachers pledged for cleanliness
मिहींपुरवा विकास खंड के झाला में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में शपथ लेते छात्र व शिक्षक? - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। नेहरू युवा केंद्र की ओर से झाला स्थित विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा व गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों व शिक्षकों ने प्रतिभाग कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता शपथ, स्वच्छता गोष्ठी, नारा लेखन, साइकिल रैली, दौड़, भाषण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड के झाला में स्थित किसान प्राथमिक विद्यालय में युवा मंडल के साथ बैठक व स्वच्छता शपथ का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुंदरलाल अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ। दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मौजी लाल मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्राचार्य सतीश कुमार तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पवन कुमार मौर्य ने युवाओं की बढ़ती भागीदारी एवं उनके कंधे पर राष्ट्र का बोझ बताते हुए कहा कि युवा जो ठान लेते हैं वह कर दिखाते हैं। प्रबंधक ने कहा कि आप लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे, तो सब लोग लोग होंगे।

प्राचार्य सतीश तिवारी ने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्यक्रम में सहयोग करें। समन्वयक सुंदरलाल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इस मौके पर अजीत तिवारी, अरविंद, आलोक तिवारी, अभिलाष, श्रीकांत, पिंटू, मोहित, दुर्गेश, अमन, रिजवान, प्रमोद, काजल, सलमा, पूजा मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed