फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   student will get award

जिले मे मेधावियों का कलेक्ट्रेट में कल होगा सम्मान

Wed, 26 Jun 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
student will get award
बहराइच/श्रावस्ती। वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। बहराइच व श्रावस्ती जिले के यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के मेधावियों की हौसला आफजाई और अन्य छात्रों की प्रेरणा के लिए भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 28 जून को बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10.30 बजे से छात्रों को भविष्य ज्योति सम्मान प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शंभु कुमार होंगे। जिलाधिकारी ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान समारोह से जहां छात्रों का हौसला बढ़ेगा, वहीं अन्य छात्र और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्रावस्ती के विकास भवन राप्ती सभागार में शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ अवनीश राय करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम ओपी आर्य व एसपी आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। अतिथि के तौर पर अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग व जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

दोनों ही जिलों में होने वाले कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप टेन सूची में शामिल 25-25 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे होगा। इसकी सूचना पहले ही मेधावी छात्रों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed