{"_id":"6aea31dcbebb0327b103ab1e","slug":"outstanding-wages-will-be-paid-before-diwali-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159665-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दिवाली से पहले किया जाएगा बकाया मजदूरी का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दिवाली से पहले किया जाएगा बकाया मजदूरी का भुगतान
Wed, 04 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली से पहले ग्रामीण श्रमिकों को बकाया मजदूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत लंबित भुगतान की प्रक्रिया तेज करने के शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं।
जिले के 14 ब्लॉकों की 1,043 ग्राम पंचायतों में तालाब खोदाई, जल संरक्षण, चेकडैम, नहर, सड़क, पौधारोपण व अन्य सामुदायिक कार्य कराए जा रहे हैं। जुलाई से अब तक मानव दिवस सृजन पर 1,25,710 श्रमिकों को लगभग 34 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। त्योहार के मद्देनजर शासन के जोर देने से लंबे समय से मजदूरी का इंतजार कर रहे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- --
100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी
नई व्यवस्था के तहत मनरेगा में 100 की बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत श्रमिकों की मजदूरी सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। हालांकि, योजना में बदलाव के बाद प्रक्रिया में देरी के कारण श्रमिकों को भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ा। अब शासन के निर्देश पर लंबित मजदूरी के भुगतान में तेजी लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जुलाई से अब तक के श्रमिकों का भुगतान किया जा रहा है। दिवाली से पहले करीब 34 करोड़ रुपये की यह धनराशि सभी पात्र श्रमिकों के खातों में पहुंच जाएगी।
-रवि शंकर पांडेय, उपायुक्त श्रम रोजगार।