{"_id":"6499d01172169da8de0ff206","slug":"strong-sunlight-caused-havoc-rain-expected-today-bahraich-news-c-13-1-lko1038-307935-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज धूप ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज धूप ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार
Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सोमवार को पूरे दिन मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह होते ही आसमान में बादल छा गए। ऐसा लगा कि बारिश होगी। लगभग आठ बजे तेज धूप निकल आई। इसके बाद पूरे दिन धूप-छांव का दौर चलता रहा। तेज धूप से लोगों को तपन का एहसास हुआ। मंगलवार को बारिश के आसार हैं।
उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप से सोमवार को जिलेवासी बेहाल रहे। आसमान में उमड़ने घुमड़ने वाले बादल कई दिनों से जिले के कुछ हिस्सों में तरसा कर चले जा रहे हैं। कहीं हल्की बारिश हुई तो मौसम में सुधार के बजाय उमस और बढ़ जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीपी शाही ने बताया कि सोमवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है।