फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Strike stopped, Lekhpal will do work today

हड़ताल खत्म, आज काम पर लौटेंगे लेखपाल

Wed, 21 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Strike stopped, Lekhpal will do work today
- फोटो : अमर उजाला
लेखपालों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर में प्रांतीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री से सफल वार्ता की सूचना दी। यह भी कहा गया कि सभी मांगें मान ली गई हैं। इसके बाद 30वें दिन हड़ताल खत्म कर दी गई। कर्मचारी नेता बोले गुरुवार से काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को हड़ताल के कारण राजस्व कार्य ठप रहे। तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा। आय, जाति और निवास आदि प्रमाणपत्रों के आवेदक भटकते रहे। जिले के लेखपाल जिलाध्यक्ष जयराज सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर बुधवार को भी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। सुबह 10 बजे लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर आंदोलन की शुरुआत की।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के आसपास प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा जिला इकाई के पदाधिकारियों को फोन से अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री से वार्ता सफल रही है। सभी छह मांगें मान ली गई हैं। इस पर लेखपाल गदगद हो उठे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी मांगों को मान लिए जाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बहराइच में भी हड़ताल खत्म कर दी गई है। जिला मंत्री त्रियुगीनारायण शुक्ल ने कहा कि गुरुवार को सभी लेखपाल 10 बजे धरनास्थल पर इकट्ठा होंगे। यहां पर आंदोलन की अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed