फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   strike in banks, loss of 60 crore

बैंकों की हड़ताल से 60 करोड़ का लेनदेन ठप

Fri, 08 Jan 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 08 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
strike in banks, loss of 60 crore
बहराइच। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोशिएशन के बैनर तले गुरुवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। बैंकों में तालाबंदी कर सभी ने मुख्य गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद इलाहाबाद बैंक परिसर में सभा कर सरकार पर 16 जून को हुए समझौते की अनदेखी का आरोप लगाया। हड़ताल के चलते बहराइच में 60 करोड़ का कारोबार ठप रहा।

प्रदर्शन और सभा के बाद बैंक कर्मियों ने वित्त मंत्री तथा रिजर्व बैंक के अधिकारियों को पांच सूत्री ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निराकरण की आवाज उठाई।

इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व अन्य बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी अरसे से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तर्ज पर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा स्टाफ बढ़ोतरी, आवासीय ऋण, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति व सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप बैंक का संचालन करने की आवाज उठा रहे हैं।

इस मामले में 16 जून को ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और उप श्रमायुक्त नई दिल्ली के बीच बैठक में समझौता भी हुआ था, जिसमें सभी समस्याओं का निराकरण कर बैंक कर्मियों को समुचित सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन


लेकिन, छह माह बीतने के बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। इसी कारण गुरुवार को बैंक कर्मी पीपल चौराहे के निकट स्थित इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा परिसर में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सभी ने नारेबाजी कर 16 जून को हुए समझौतों के अनुरूप समस्याओं का निराकरण कर सुविधा प्रदान करने की आवाज उठाई। नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद सभा हुई।

इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष लालजी जायसवाल, मंत्री केके अवस्थी ने सरकार पर हठधर्मी और श्रम शोषण का आरोप लगाया। चेतावनी भी दी कि समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष और तेज किया जाएगा।

सभा को ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एबी थापा, विजया बैंक के अभिषेक, बैंक ऑफ इंडिया के विवेक कुमार, सिंडीकेट के अभिषेक कुमार, केनरा बैंक के आदित्य प्रसाद, इलाहाबाद बैंक के शिवा जी, महेश आदि ने संबोधित किया।


इसके बाद पांच सूत्री ज्ञापन वित्तमंत्री और उप श्रमायुक्त नई दिल्ली तथा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भेजा गया। बैंकों की हड़ताल के चलते बैंक की सेवाएं चरमराएं रहीं। लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed