{"_id":"5e7a2f428ebc3e773d187c76","slug":"strictly-follow-lockdown-bahraich-news-lko5151541191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन
विज्ञापन
नानपारा में मंगलवार को बैठक करते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में सर्किल के थानाध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमेें एसडीएम ने शासन के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। साथ ही पुलिस को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के दिशा निर्देश दिए।
नानपारा तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा व सीओ अरुण चंद्र की अध्यक्षता में सर्किल के पुलिस कर्मियों की बैठक हुई। पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराए। उन्होंने कहा कि जो लोग लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलें, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
सीओ अरुण चंद्र ने कहा कि दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों की पुलिस निगरानी करे। जो लोग बाहर से आएं हैं, उनकी जांच स्वास्थ्य टीम की ओर से कराएं। साथ ही समूह में लोगों को घर से बाहर न निकलने दें। इस मौके पर नानपारा कोतवाल ओपी चौहान, नवाबगंजज के शमशेर बहादुर सिंह, रुपईडीहा के प्रमोद कुमार सिंह और मटेरा के शेषमणि पांडेय समेत उपनिरीक्षक मौजूद रहे।