फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Strict action will be taken on taking out victory procession

Bahraich News: विजय जुलूस निकालने पर होगी कठोर कार्रवाई

Tue, 09 May 2023 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on taking out victory procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहराइच। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र पर बीड़ी, माचिस आदि लेकर भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जुलूस भी प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी ने नियमों की अवहेलना की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मतगणना में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, गणना कर्मी, प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता मोबाइल फोन, सेलुलर फोन, लैपटाॅप व टैबलेट आदि डिवाइस लेकर मतगणना केन्द्र में प्रवेश नहीं करेंगे। बीड़ी, माचिस, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला आदि मादक पदार्थ मतगणना स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन



जुलूस निकालने की अनुमति नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जीते हुए अध्यक्ष व सदस्य प्रत्याशी के समर्थकों की ओर से जुलूस नहीं निकाला जाएगा। धारा-144 लागू होने के कारण परिणाम घोषणा के बाद शांति व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी प्रकार के जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों की ओर से यदि विजय जुलूस निकाला गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ फखरपुर होंगे एआरओ
बहराइच। नगर पंचायत रिसिया के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी के आदेश में आंशिक संशोधन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर जगन्नाथ यादव को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि पूर्व में जारी आदेश में श्रम प्रवर्तन अधिकारी विंध्यांचल शुक्ल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed