{"_id":"6a37bd20660c634c4107958e","slug":"stray-bull-in-bahraich-highway-businessman-and-friend-on-bike-killed-while-returning-home-from-market-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईवे पर सांड बना काल, बाइक सवार कारोबारी और दोस्त की मौत; बाजार से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईवे पर सांड बना काल, बाइक सवार कारोबारी और दोस्त की मौत; बाजार से लौट रहे थे घर
Sun, 21 Jun 2026 04:00 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 21 Jun 2026 04:00 PM IST
सार
बहराइच में हाईवे पर सांड काल बनकर आया। बाइक सवार कारोबारी और दोस्त की मौत हो गई। दोनों बाजार से घर लौट रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांड। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बहराइच में शनिवार देर रात लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर फखरपुर इलाके में कदियापुर मोड़ के पास सड़क पर अचानक सांड आ जाने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में कैसरगंज के रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी व उनके दोस्त की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
हादसा फखरपुर थाना के कदियापुर गांव मोड़ के पास हुआ। मूल रूप से गोंडा के कैसरगंज क्षेत्र के सिदरखा गांव निवासी दीपक सिंह (33) व्यवसाय के सिलसिले में शनिवार रात को अपने दोस्त गोंडा जिले के ही परसपुर निहालपुरवा निवासी अर्पित सिंह (22) के साथ बाइक से बहराइच आए थे। यहां पर काम निपटाने के बाद दोनों लोग रात में वापस बाइक से ही घर लौट रहे थे। आधी रात करीब 2:45 बजे सड़क पर अचानक सांड आ गया।
सांड को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। रात में ही परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन दोनों को बदहोशी की हालत में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फखरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दीपक सिंह कैसरगंज के जाने-माने युवा व्यवसायी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारिक जगत व सामाजिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई। रविवार सुबह से उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।
थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि मृतक दीपक सिंह के भाई रवि सिंह की तहरीर पर दुर्घटना में मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गौड़ को विवेचना सौंपी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक सभी हेलमेट लगाए हुए थे।