फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Storm and water caused havoc, pillars and trees collapsed

Bahraich News: आंधी-पानी ने मचाई तबाही, खंभे व पेड़ धराशायी

Wed, 24 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 24 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Storm and water caused havoc, pillars and trees collapsed
बहराइच। जिले में बुधवार को तड़के लगभग ढाई बजे आंधी-पानी ने खूब तबाही मचाई। जगह-जगह दर्जनों पेड़ व बिजली के खंभे धराशायी हो गए है। इससे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। गांवों में टिन शेड व छप्पर उड़ने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।आंधी के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के खंभे व पेड़ धराशायी हो गए। मेडिकल कॉलेज व कलेक्ट्रेट में लगे पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी, ब्राह्मणीपुरा, रायपुर राजा, ढपालीपुरवा, झुड़िया मोहल्ला, सलारगंज, काजीपुरा आदि मोहल्लों की बिजली रात में गुल हो गई, जो बुधवार सुबह आठ बजे के बाद आई। इस दौरान सुबह लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। गोंडा रोड स्थित दोनक्का के पास एक एजेंसी के सामने बाउंड्रीवॉल पर पेड़ गिर जाने से वह गिर गई।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार पर गिरे पेड़, बिजली गुल
रिसिया/बाबागंंज (बहराइच)। आंधी आने से रिसिया कस्बे के कई मोहल्लों व लगभग एक दर्जन गांवों में खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। पानी न मिलने से लोग परेशान रहे। बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। अवर अभियंता मोहम्मद अरशद ने बताया कि तेज आंधी आने से हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गए हैं। जिससे आपूर्ति ठप हो गई है। लाइनों की मरम्मत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबागंज क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी बिजली से महरूम हो गई है। कस्बेवासियों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ नानपारा ने बताया कि आपूर्ति कहां-कहां बाधित हुई है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उधर, आंधी से नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर मथुरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित है।

आम की गिरी फसल, किसानों को बड़ा नुकसान
नवाबगंज। क्षेत्र के कई स्थानों पर तेज आंधाी से दर्जनों आम के पेड़ धराशायी हो गए। आम गिरकर बर्बाद हो गए। आम व्यवसायी जाबेद खान, सलीम अहमद, सगीर अहमद, हलीम अहमद, जुबेर अहमद आदि ने बताया कि आंधी में ढोडे़ गांव, बक्शीगांव, बेलवा भारी, बसाऊ गांव, नवाबगंज, तुराब गांव, बाबा गांव आदि में आम की फसल गिर गई है, जिससे किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। नवाबगंज निवासी सलीम अहमद व हसीब अहमद की टिन शेड की दुकान आंधी में उड़ जाने से नुकसान हुआ।

जागकर रातें काट रहे लोग
ब्राह्मणीपुरा निवासी संध्या पाण्डेय ने बताया कि गर्मी में ऐसा कोई दिन नहीं होता जब लोगों को पूरे दिन सुचारु रूप से बिजली मिल पा रही हो। रात और दिन में बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। लोग जागकर रातें काट रहे हैं।

मोहल्ला बड़ीहाट निवासी फुरकान ने बताया कि मौसम के चढ़ते पारे के बीच अंधाधुंध बिजली कटौती ने आम जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। लोगों को न दिन और न ही रात में चैन मिल रहा है। सलारगंज निवासी शाकिर अली ने बताया कि दिन के साथ ही रात भी काफी गर्म हो रही है। लोगों को काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। न काम हो पा रहा है और न आराम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed