फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stones were pelted with sticks in children's dispute, eight injured

बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां जमकर हुआ पथराव, आठ घायलव, आठ घायल, माहौल तनावपूर्ण

Sun, 26 Jun 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted with sticks in children's dispute, eight injured
फखरपुर के वजीरगंज बाजार में दो पक्षों में मारपीट व पथराव के बाद युवक को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। वजीरगंज बाजार में बच्चों के बीच हुई कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चटके व पथराव हुआ। रुक-रुक कर दो घंटे से अधिक पथराव होता रहा। दोनों पक्षों में आठ लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। दोनों पक्षों के घर आसपास होने के कारण माहौल तनावपूर्ण रहा। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज बाजार में शनिवार की शाम कुछ बच्चे खड़े हुए थे। बताया जाता है कि बाइक को रोकने को लेकर बच्चों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक-दूसरे को देख लेने की बात कही। बात इतनी बढ़ गई कि बच्चों ने मारपीट कर ली और घर पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी शुरू हुई और तुरंत लाठी-डंडे चलने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों पक्षों में रुक-रुक कर लगभग दो घंटे से अधिक समय तक पथराव होता रहा। इस दौरान एक पक्ष की ओर से कसीम, शहीद, फरीदा व नसीम जबकि दूसरे पक्ष की ओर से शकील, असलम, अहमदी व तमीज चोटिल हो गए। घटना में दोनों पक्षों की ओर से कुल आठ लोगों को चोटें आईं। आननफानन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पर पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण स्थिति को किसी तरह शांत कराया और वहां पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया। दोनों पक्षों का घर आसपास होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह भी सुलगी विवाद की आग
शनिवार की देर रात पुलिस ने मामले को शांत कराया, लेकिन रविवार की सुबह फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। स्थिति रात वाली ही पैदा होने लगी, लेकिन पुलिस को सूचना मिली और पुलिस तत्काल फिर पहुंच गई। वहां से तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई। उसके बाद मामला जाकर शांत हुआ।
दिनभर बनी रही तनावपूर्ण स्थिति
रविवार की सुबह दोबारा शुरू हुए विवाद के बाद स्थिति वहां की तनावपूर्ण बनी रही। कोई विवाद वहां उत्पन्न हो, इसके लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई। दिनभर में कई बार थानाध्यक्ष ने गश्त कर माहौल को भांपा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

की जाएगी कठोर कार्रवाई
वजीरगंज बाजार के पास बच्चों के विवाद के बाद मामला बढ़ गया और लोगों ने आपस में मारपीट की। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माहौल खराब करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -वेद प्रकाश शर्मा, थानाध्यक्ष फखरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed