{"_id":"618d5c54a589916f153e736b","slug":"stolen-vehicle-police-checking-cctv-footage-bahraich-news-lko6039956104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की निकली गाड़ी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की निकली गाड़ी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज में सराफा व्यवसायी के साथ हुए गोलीकांड मामले में नकाबपोश बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने तीसरी आंख का सहारा लिया है। क्षेत्र के आसपास जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस उसकी जांच कर रही है, हालांकि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। वहीं सर्राफ को लूटने व अपहरण करने के लिए बदमाशों द्वारा जो गाड़ी लाई गई थी। वह गाड़ी भी लखनऊ में तीन सितंबर को चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि पुलिस गाड़ी के जरिए बदमाशों तक पहुंच जाएगी, लेकिन यह भी उम्मीद काफूर हो गई। गाड़ी पर भाजपा झंडा भी लगा हुआ था।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मेला रोड बाबागंज निवासी पिंटू सोनी (50) पुत्र स्व. श्याम बिहारी सोनी का बीते मंगलवार की रात लगभग आठ बजे असलहे से लैश तीन नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण करने की नियत से गोली मार दी थी। व्यवसायी का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाईं, लेकिन 48 घंटे के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस की टीमें व्यवसायी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे व आसपास में दुकानों और मकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस नकाबपोश बदमाशों के चेहरे को पहचानने की कोशिश में दिनभर लगी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बदमाशों के न पकड़े जाने से पीड़ित परिवार भी सहमा हुआ है।
कार्रवाई न होना बना चर्चा का विषय
पीड़ित के घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ही बाबागंज चौकी स्थित है। पुलिस गश्त करने का दावा भी करती है, लेकिन बदमाश अपहरण करने में असफल होने पर गोली मारकर फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। एसपी ने निरीक्षण किया तो लोगों में चर्चा हुई कि शायद कोई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो, लेकिन जानकारी के मुताबिक एसपी द्वारा कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
हो रही जांच, जल्द होगा खुलासा
घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। टीमें लगातार काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। -जंग बहादुर यादव, सीओ नानपारा