{"_id":"6262ed40a52f23018106beab","slug":"stf-caught-two-miscreants-after-encounter-bahraich-news-lko62735302","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन
बहराइच। स्पेशल टास्क फोर्स व मोतीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में शुक्रवार को सफलता पाई। गिरफ्तार बदमाश बीते वर्ष हुई एक डकैती की घटना में वांछित था। अभियुक्त के ऊपर जनपद सीतापुर व लखीमपुर में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के पास से अवैध कट्टा व कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया गया है।
एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते वर्ष तीन जुलाई को थाना क्षेत्र मोतीपुर अंतर्गत जरही मार्ग पर डकैती की घटना को अंजाम देने वाला इनामी बदमाश डमरू उर्फ राममूर्ति अपने किसी साथी के साथ कोई बड़ी घटना अंजाम देने के लिए क्षेत्र में मौजूद है। इस पर एसटीएफ व मोतीपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन रायबोझा के समीप घेराबंदी की। कुछ ही देर में रेलवे स्टेशन रायबोझा की ओर से दो लोग पैदल आते दिखे, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों वापस भागने लगे। पुलिस व एसटीएफ के जवानों द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। इसके बाद भी जवानों ने दोनों का पीछा करना जारी रखा। कुछ ही देर बाद एसटीएफ व पुलिस जवानों ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों अभियुक्तों की पहचान डमरू उर्फ राममूर्ति निवासी खरवरिया थाना लखीमपुर व मुकेश चौहान निवासी पहरियापुर रामदीनपुरवा थाना धौरहरा जनपद लखीमपुर के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों के पास से 315 बोर के दो कट्टे व दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया। एसटीएफ के उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त डमरू उर्फ राममूर्ति गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी है। यह डकैती की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दोनों अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में एसटीएफ के रमाशंकर चौधरी, राघवेंद्र तिवारी, सूरज कुमार, एसओ मोतीपुर बृजानंद सिंह, उप निरीक्षक विपिन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।