{"_id":"5f81ea028ebc3e9be04eae2e","slug":"stf-arrested-accused-of-killing-in-gujarat-bahraich-news-lko5445823104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में हत्या करने के आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में हत्या करने के आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन
बहराइच। गुजरात में हत्या करके फरार आरोपी को लखनऊ की एसटीएफ व गुजरात की क्राइम ब्रांच ने बहराइच से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल व कुछ कागजात बरामद हुए हैं। आरोपी गोंडा का रहने वाला है। वह बहराइच में अपनी बहन के घर जाते समय एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है।
गुजरात के जिला जामनगर के ध्रोल निवासी दिव्यराज सिंह की छह मार्च को हत्या हो गई थी। जांच-पड़ताल में गुजरात क्राइम ब्रांच को पता चला कि हत्या करने वाला आरोपी सोनू सिंह उर्फ रोहित यूपी के गोंडा जिले का रहने वाला है। गुजरात की क्राइम ब्रांच ने लखनऊ एसटीएफ से संपर्क करके सहयोग मांगा। एसटीएफ व गुजरात की क्राइम ब्रांच टीम आरोपी की तलाश में जुट गई।
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सोनू सिंह उर्फ रोहित बहराइच में अपनी बहन के यहां मिलने जा रहा है। जिस पर टीम बहराइच पहुंची और सूचना के आधार पर बहराइच-गोंडा मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में चिलवरिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को लेकर लखनऊ चली गई। एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को गुजरात के जामनगर की क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया जाएगा। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने बताया कि एसटीएफ की टीम आरोपी को लेकर चली गई है।