{"_id":"58c04e854f1c1b187bdc59db","slug":"step-up-to-touch-sky-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदम बढ़ाकर छू लो आसमान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदम बढ़ाकर छू लो आसमान : डीएम
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले में बुधवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर, कस्बों व गांवों में गोष्ठी, परिचर्चा तथा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का संकल्प लिया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने आधी आबादी को हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कदम बढ़ाकर आसमान छू लो, समय इंतजार कर रहा है। इस मौके पर सभी को सुरक्षा के तौर-तरीके भी बताए गए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजयदीप सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा कि ताइक्वांडो के गुर सीखकर महिलाएं व छात्राएं अपना बचाव स्वयं कर सकती हैं।
डीएम ने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। महिलाएं अपनी जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आ रही हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। इस मौके पर ताइक्वांडो के प्रशिक्षक इशरार अली ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, तारा महिला इंटर कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को आईएएस गौरांग राठी, उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने भी संबोधित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी ने बुके प्रदान कर व बैज लगाकर सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
उधर, कलेक्ट्रेट से बेगम हस्तशिल्प सेवा समिति के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। रैली की अगुवाई कर रहीं संस्थान की कुरैशा बेगम ने महिलाओं को उनके हक और अधिकारों से परिचित कराया।
रैली के पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में महिला स्वावलंबन व जागरूकता के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परिचर्चा व गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आईएएस ज्योति सिंह रहीं। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को महिला उत्पीड़न, स्वावलंबन और सुरक्षा के टिप्स सुझाते हुए समस्याओं पर चर्चा की।
अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण दिवस के मौके पर तहसील मोतीपुर के परिसर में महिला जागरूकता सभा का आयोजन हुआ। ब्लॉक मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव रहे। उन्होंने इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, छात्राओं को उनके हक और अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्या, बीडीओ चंद्रशेखर, सीडीपीओ अनुज कुमार ने संबोधित करते हुए महिलाओं को उत्पीड़न न सहने के प्रति जागरूक किया।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत बाबागंज कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की ओर से महिला दिवस के मौके पर रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्राएं महिला जागरूकता से संबंधित श्लोगन लिखीं तख्तियां हाथ में लिए हुए थीं। रैली विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर गोष्ठी की गई, जिसे वार्डेन योगिता त्रिपाठी, शिक्षिका सीमा देवी, आमना खातून, सरोज, ममता आदि ने संबोधित किया।
मानस इंटर कॉलेज विशुनपुर राहू के सभागार में साईं जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से महिला दिवस के मौके पर सेमिनार आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद मिश्र, संस्थान के सचिव उमेश मिश्र, शिक्षक रमेश चंद्र, शशिकांत, कमलेश, सुशील आदि ने संबोधित करते हुए महिलाओं के हक और अधिकार पर चर्चा की। इस मौके पर छात्राओं के बीच प्रतियोगिता भी कराई गई।