फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Staff nurse suspended for extorting money

Bahraich News: रुपया वसूलने के आरोप में स्टॉफ नर्स निलंबित

Sun, 01 Jan 2023 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse suspended for extorting money
बहराइच। मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में तीमारदारों से अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्राचार्य ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। बीते एक सप्ताह पूर्व एक वार्ड ब्वॉय को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित किया गया था। शनिवार की देर शाम एक स्टाफ नर्स को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में भर्ती महिला मरीजों के तीमारदारों से दवाएं देने, इंजेक्शन लगाने समेत अन्य सुविधाएं प्रदान करने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

जिसका संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार की देर शाम महिला विंग में तैनात स्टाफ नर्स सोनम तिवारी को अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. खत्री ने बताया कि कई और स्टाफ नर्स जांच की जद में हैं। शीघ्र ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed