फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Staff nurse busy in mobile, Aya did delivery, newborn died

स्टाफ नर्स मोबाइल में व्यस्त, आया ने कराया प्रसव, नवजात की मौत

Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse busy in mobile, Aya did delivery, newborn died
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर सोमवार देर रात महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। वहीं, सीएचसी में मौजूद स्टाफ नर्स मोबाइल चलाती रहीं। वार्ड आया ने प्रसव कराया, लेकिन नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने सुविधा शुल्क लेने के बाद भी प्रसव में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा है। वहीं, इस मामले में सीएचसी अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी रीना (40) पत्नी बुद्धीलाल गर्भवती थी। उसको सोमवार देर शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचे। यहां पर महिला को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति बुद्धीलाल का कहना है कि रात करीब 10.30 बजे उसकी पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं था। वह अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स के पास जाकर इलाज की गुहार लगाता रहा, मगर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सुमन औैर कोमी सिंह मोबाइल चलाती रहीं और बात करती रहीं।
बुद्धीलाल ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से लेबर रूम में जाने के लिए कई बार निवेदन किया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इस पर वार्ड आया विमला ने प्रसव कराया, लेकिन नवजात के उल्टा जन्म लेने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए।
बुद्धीलाल ने बताया कि उसने भर्ती और इलाज के नाम पर सुविधा शुल्क भी दिया। इसके बावजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इलाज में लापरवाही बरती। पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पत्र मिलते ही कराएंगे जांच
सीएचसी में देर रात महिला का प्रसव कराया गया था। प्रसव के दौरान ही नवजात की मौत हो गई। शिकायतकर्ता के आरोप गंभीर हैं। शिकायती पत्र मिलते ही टीम बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. रामनरायन वर्मा, अधीक्षक सीएचसी मोतीपुर
मिली है जानकारी, कराएंगे जांच
अभी तक घटना की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी मिली है। अस्पताल आनेे वाले मरीजों के साथ संवेदनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच कराएंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed