फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB takes 44 Nepalese youth-women under protection

निजी कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आए 44 नेपाली युवक-युवतियों को एसएसबी ने सुरक्षा में लिया

Tue, 06 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
SSB takes 44 Nepalese youth-women under protection
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे में संचालित एक निजी मार्केटिंग कंपनी से जुड़ने के लिए 44 नेपाली युवक व युवतियों को एसएसबी के जवानों ने अपने सुरक्षा घेरे में लेकर पूछताछ की। युवक व युवतियों के मानव तस्करी में लिप्त होने की आशंका थी। पूछताछ के बाद उन्हें नेपाल के जमुनहा पुलिस चौकी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के रुपईडीहा कस्बे में स्थित नई बस्ती में एक निजी कंपनी के कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन था। यह मल्टी लेबल मार्केटिंग कंपनी बतायी जाती है। जो श्रृंखलाबद्ध लोगों को जोड़कर अधिक आमदनी का तरीका भी बताती है। इस कंपनी से जुड़ने के लिए नेपाल के 20 युवक व 24 युवतियां सुबह रुपईडीहा आए।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को सीमा पार करते देख सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को मानव तस्करी की आशंका हुई। उनसे पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई भी नेपाली युवक-युवती अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। पूछताछ के बाद एसएसबी के अधिकारियों ने सभी युवक व युवतियों को नेपाल सीमा में स्थित जमुनहा पुलिस चौकी कार्यालय के इंचार्ज माधव रिजाल के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज माधव रिजाल ने बताया कि कुछ युवक व युवतियों के परिवार से संपर्क हुआ है। परिवारीजन आए थे, उनके सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed