फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB jawan kidnaps two traders

एसएसबी जवान ने दो व्यापारियों का किया अपहरण

Sun, 09 Feb 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan kidnaps two traders
बहराइच के मोतीपुर में पुलिस द्वारा पकड़ा गया एसएसबी जवान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लखीमपुर निवासी दो व्यापारियों का मिहींपुरवा के पास एसएसबी जवान व उसके तीन साथियों ने अपहरण कर लिया। व्यापारियों से फिरौती की रकम वसूलने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एसएसबी जवान के घर पर दबिश देकर बंधक बनाए गए व्यापारियों को छुड़ा लिया। जवान के साथी मौके से फरार हो गए। एसएसबी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना धौरहरा अंतर्गत सिसैया गांव निवासी माशूक पुत्र मंसूक और शेखनपुरवा निवासी शाह आलम पुत्र लईक अहमद लकड़ी के व्यापारी हैं। रविवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा मोड़ स्थित ढाबे के निकट दोनों व्यापारी खड़े हुए थे। तभी वहां पर कार सवार चार लोग पहुंचे और दोनों व्यापारियों का अपहरण कर लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

व्यापारियों को लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एसएसबी बटालियन में तैनात गायघाट के मक्कापुरवा निवासी जवान राजेश कुमार के घर पर रखा गया था। यहां उनको बंधक बनाकर पिटाई की जा रही थी। अपहरणकर्ता रुपयों की मांग कर रहे थे। कार की तलाश करते हुए पुलिस ने जवान के घर पर दबिश दी। मौके से उसके तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयनरायन शुक्ला ने बताया कि एसएसबी जवान राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों व्यापारियों को सकुशल छुड़ा लिया गया है। एसएसबी जवान के साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के लखनऊ निवासी होने की जानकारी मिली है। उप निरीक्षक अजय तिवारी व लालबिहारी की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

तो इसलिए हुई वारदात
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लखीमपुर निवासी कुछ युवकों ने लखनऊ के एक युवक से ठगी की थी। जिस पर एसएसबी जवान के संपर्क में पीड़ित युवक आ गया। लखीमपुर से सटा जिला होने के कारण जवान ने रुपये दिलवाने की बात कही। जिसके बाद सभी बहराइच पहुंच गए। यहां ठगी करने वाले के नहीं मिलने पर ढाबे से व्यापारियों का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed