{"_id":"64174a597d7d2225aa0faa76","slug":"ssb-and-nepal-apf-did-joint-border-patrol-bahraich-news-c-13-1-136797-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त सीमा गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त सीमा गश्त
Sun, 19 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर जवानों ने सीमा क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त की। सीमा स्तंभ संख्या 614 ककरदरी से मंगलवार को प्रारंभ हुई यह गश्त शनिवार को सीमा स्तंभ संख्या 616 गंभीरवा नाका पर संपन्न हुई। इस दौरान एसएसबी सीमा चौकी तुरसमा के जवानों ने नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के साथ संयुक्त गश्त की। इस मौके पर एसएसबी के एएसआई सुशांता राय व एपीएफ कैंप नरैनापुर के एएसआई लीला राम लोकइया सहित चार-चार जवान शामिल रहे। संयुक्त गश्त का उद्देश्य नो मेंस लैंड में कोई भी अतिक्रमण न हो, इसकी निगरानी करना, अवैध आवागमन पर अंकुश लगाना व सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करना और अपराध को नियंत्रण में रखना था। संवाद
******************************
शांतिभंग में नौ गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शनिवार रात नौ लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई कर संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया। संवाद
*************************************
21 वाहनों का हुआ चालान
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने रविवार को वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया। इस दौरान 21 वाहनों का ई चालान कर 80500 रुपये जुर्माना वसूला। संवाद
विज्ञापन
******************************
शांतिभंग में नौ गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शनिवार रात नौ लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई कर संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया। संवाद
*************************************
21 वाहनों का हुआ चालान
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने रविवार को वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया। इस दौरान 21 वाहनों का ई चालान कर 80500 रुपये जुर्माना वसूला। संवाद